Khagaria News: संभावित बाढ़ को देखते नाव मरम्मत में जुटे लोग

हिन्दुस्तान, खगडि़या
Follow us on Google News
share

Khagaria News: महेशखूंट में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ के खतरे की आशंका है। लोग दियारा इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। प्रशासन राहत कार्य के लिए तत्पर है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था कर रहा है। बचाव दलों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Khagaria News: संभावित बाढ़ को देखते नाव मरम्मत में जुटे लोग

Khagaria News: महेशखूंट। एक प्रतिनिधि गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से संभावित बाढ़ को देखते हुए नाव मरम्मत कार्य में जुटे लोग।गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के बन्नी किनारे नीचे हिस्सा में पानी प्रवेश होने से लोगो को परेशानी होने लगी हैं। दियारा इलाकों में बाढ़ का बढ़ता खतरा देख लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। इधर संभावित बाढ़ को देखते हुए गोगरी सुनो द्वारा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर लोगों को अलर्टकर किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षित जगहों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है।

बताया गया कि संभावित बाढ़ आने की खतरा देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। बाढ़ के खतरे को लेकर पहले ही सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव दल को पहले से सतर्क रहने का निर्देश विभाग द्वारा दे दिया गया है। आपातकालीन बचाव कार्य के लिए प्रशासन द्वारा समुचित नाव की व्यवस्था की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsखगड़ियाKhagaria News: संभावित बाढ़ को देखते नाव मरम्मत में जुटे लोग