मप्र में उफनाई बेतवा, किया निरीक्षण
मप्र में उफनाई बेतवा, किया निरीक्षणफोटो नंबर 29 ओरछा में चढ़ी बेतवा का निरीक्षण करते प्रशासनिक टीम।झांसी, संवाददाताझांसी से सटे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश

झांसी। झांसी से सटे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में बेतवा उफान पर है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज प्रभारी कलेक्टर रोहन सक्सेना ने ओरछा स्थित बेतवा नदी के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सक्सेना ने अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नदी के प्रमुख घाटों पर कुशल तैराकों और गोताखोरों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। उच्चाधिकारी लगातार मैदानी स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रभारी कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदी और घाटों से दूर रहें। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि पानी के तेज बहाव में नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें और अपने जीवन को संकट में न डालें।


