जिले में गंगा व बागमती स्थिर, गंडक का घटा जलस्तर व कोसी उफान पर
जिले में गंगा व बागमती स्थिर, गंडक का घटा जलस्तर व कोसी उफान पर जिले में गंगा व बागमती स्थिर, गंडक का घटा जलस्तर व कोसी उफान पर

खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले में शुक्रवार को गंगा व बागमती स्थिर रही। गंडक के कमी जबकि कोसी उफान पर रही। हालांकि चारों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इधर संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। कंट्रोल रूम स्थापित कर सूचना संग्रहित की जा रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को लेकर सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। वही जल संसाधन विभाग गंगा व गंडक तटबंध की निगरानी को लेकर चौकसी बरत रही है। शुक्रवार को मानसी बीडीओ राजीव कुमार व सीओ लीलावती कुमारी ने मटिहानी, पूर्वी ठाठा व जालिमबाबू टोला का दौराकर बाढ़ का जायजा लिया।
वही नाव चालकों को निर्धारित पैसेंजर लेकर ही परिचालन का निर्देश दिया। अधिक पैसेंजर बिठाए जाने पर उन्होंने कार्रवाई की बात कही। इधर बीडीओ व सीओ ने कहा कि फिलहाल बाढ़ का खतरा नंही है। प्रशासन नदियों के जलस्तर पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।


