बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ने से दहशत में ग्रामीण
कल्याणपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर रविवार को बढ़ा है, जिससे तटबंध के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो अगले 5 दिनों में फसलों को नुकसान होने की संभावना है। प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारी कर ली है।

कल्याणपुर। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में रविवार को भी बढ़ोतरी होने की बात लोगों ने बताई है। जबकि बागमती नदी का जलस्तर शनिवार से ही स्थिर है। लोगों ने बताया कि बूढ़ी गंडक का जलस्तर रविवार को भी बढ़ा है। भागीरथपुर के कपिलेश्वर पासवान, भोला राय, संजीव साहनी आदि ने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बाढ़ के पानी का फैलाव तटबंध के निचले इलाके के खेतों में होने लगा है। इससे खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की बात भी लोगों ने बतायी। लोगों का कहना है कि नदी के जलस्तर में अगर इसी तरह लगातार बढ़ोतरी होती रही तो 5 दिनों के अंदर बाढ़ के पानी का फैलाव तटबंध के निचले इलाकों के खेत खलियानों में होने लगेगा।
हालांकि अंचल अधिकारी शशि रंजन ने बताया कि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है वैसे प्रशासन की ओर से बाढ़ पूर्व सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।


