गलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबा

हिन्दुस्तान, चित्रकूट
Follow us on Google News
share

धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर कम होते ही गलियों और सड़कों पर मलबा दिखने लगा है। लोग जलमग्न घरों से सामान बाहर निकालने का इंतजार कर रहे हैं। यूपी-एमपी प्रशासन ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है, जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। रामघाट में कई दुकानें जलमग्न हैं।

गलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबा

चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर कम होने के साथ ही गलियों और सड़कों पर मलबा नजर आने लगा है। जलमग्न मकानों व दुकानों से लोग पानी निकलने का इंतजार कर रहे है। यूपी-एमपी प्रशासन ने अपने-अपने इलाकों में खाली हो चुके बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान शुरु कर दिया है। जेसीबी के जरिए मलबे को हटाया जा रहा है। एमपी क्षेत्र में बुधवार की रात से बारिश थमने के बाद गुरुवार को सुबह से ही मंदाकिनी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा था। देर शाम मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इसके पहले मंदाकिनी लगातार छह दिन खतरे के निशान से ऊपर रही।

जिसके चलते धर्मनगरी चित्रकूट का यूपी-एमपी का निचला इलाका जलमग्न रहा। रामघाट में करीब दो सौ दुकानें मंदाकिनी में डूबी रही। इसके साथ ही करीब एक सैकड़ा मकानों में जलभराव की स्थिति रही। निर्मोही अखाड़ा से पुरानी लंका व रामघाट एवं टेंपो स्टैंड से रामघाट के रास्ते में जलभराव रहा। मुख्य मार्ग में लोग दो से तीन फीट हुए जलभराव से होकर आवागमन करते रहे। दोपहर बाद जब मंदाकिनी का पानी गलियों व सड़कों से नीचे खिसका तो नगर पालिका की टीमों ने सफाई अभियान शुरु किया। फिलहाल रामघाट की दुकानें अभी जलमग्न है। गलियों में व सड़कों में हर जगह मलबा भर गया है। मलबे को हटाकर सफाई की जा रही है। जलमग्न मकानों में लोग मलबे की वजह से नहीं पहुंच पा रहे है। बाढ़ से जलमग्न मकानों में रखी गृहस्थी पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगलियों से नीचे खिसका पानी, हर जगह भरा मलबा