बाढ़ में 16 गांवों की 10 हजार आबादी हुई प्रभावित
प्रशासन ने राहत कार्यों में पकड़ी तेजी, 14568 लंच पैकेट बांटे समेत 16 गांवों की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को

चित्रकूट, संवाददाता। जिले में बाढ़ से रामघाट समेत 16 गांवों की करीब 10 हजार आबादी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में तेजी पकड़ी है। प्रभावित गांवों में कर्वी नौ, मानिकपुर एक व राजापुर तहसील क्षेत्र के छह गांव शामिल है। मंगलवार को धर्मनगरी पहुंचे कमिश्नर अजित कुमार व डीआईजी राजेश एस ने रामघाट में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। दोनो अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से धैर्य और संयम बरतने पर जोर दिया। कहा कि प्रशासन की तरफ से उनकी मदद की जा रही है। क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावितों को 14568 लंच पैकेट बांटे गए है। जिले को दो हजार राशन किट मिली है। जिनमें कर्वी 315, राजापुर 262 व पहाड़ी क्षेत्र में 135 राहत किट बांटी गई है। इसके साथ ही 500 फूड पैकेट का वितरण किया जा चुका है। एनजीओ के माध्यम से भी 500 बाढ़ राहत किट बांटी जा चुकी है। आगामी दो दिन में दो हजार राशन किटों का वितरण कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने, क्षति का सर्वेक्षण करने, पात्र लाभार्थियों की ऑनलाइन फीडिंग व नियमानुसार भुगतान की कार्रवाई में बिलंब न किया जाए।


