नगला दुर्जन से 60 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना
गंजडुंडवार के गांव नगला दुर्जन से 60 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है। ये श्रद्धालु मथुरा, मेहंदीपुर बालाजी और खाटू श्याम के दर्शन करेंगे। बाढ़ के कारण उनकी यात्रा में कठिनाइयाँ आईं, लेकिन उन्होंने नाव से रास्ता पार करके यात्रा जारी रखी।

गंजडुंडवार के गांव नगला दुर्जन से 60 श्रद्धालुओं का जत्था धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ है। यह तीर्थ यात्री मथुरा, मेहंदीपुर बालाजी, गूंगा मेड़ी और बाबा खाटू श्याम के दर्शन करेंगे। गंगा किनारे का गांव नगला दुर्जन इस समय बाढ़ प्रभावित गांवों में से एक है। बाढ़ के पानी के कारण उनकी यात्रा की शुरुआत भी आसान नहीं रही। श्रद्धालुओं को पहले नाव का सहारा लेकर बाढ़ प्रभावित रास्ता पार करना पड़ा, इसके बाद बस से धार्मिक स्थलों की ओर रवाना हुए। नगला दुर्जन से श्रद्धालु सड़क मार्ग से नगला नरपत की ओर निकले, लेकिन रास्ते में पुलिया कट जाने के कारण उनका आवागमन बाधित हो गया।
पुलिया के आसपास गंगा का बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से नाव के सहारे कटे हुए रास्ते को पार कराया गया। इसके बाद नगला नरपत पहुंचकर सभी श्रद्धालु बस में सवार हुए और मथुरा, मेहंदीपुर बालाजी, गूंगा मेड़ी तथा खाटू श्याम की धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हो गए।


