बीआरसी में शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण का द्वितीय बैच

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एफएलएन प्रशिक्षण का दूसरा बैच सोमवार से प्रारंभ हुआ। 100 शिक्षकों को दो कक्षाओं में विभाजित कर भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम दिन खंड शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशिक्षण गतिविधियों में कई शिक्षक शामिल रहे।

बीआरसी में शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण का द्वितीय बैच

लार, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र में एफएलएन प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। बीआरसी कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में 100 शिक्षकों को दो कक्षों में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराना है।प्रशिक्षण के प्रथम दिन खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण गतिविधियों का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या एक में संदर्भदाता एआरपी कन्हैया यादव और सुधीर मिश्रा, जबकि कक्ष संख्या दो में रमेश नाथ तिवारी और कन्हैया पांडेय ने प्रशिक्षण का संचालन किया।एआरपी

रमेश नाथ तिवारी ने शिक्षकों को एफएलएन की अवधारणा और इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण बेहद प्रभावी है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण सामग्री के सही उपयोग के साथ बच्चों की सीखने की गति और स्तर के अनुसार गतिविधियां कराने पर जोर दिया। प्रशिक्षण में शिक्षक शिशिर राय, शिब्लू सिंह, अरविंद यादव, जावेद अंसारी, सविता यादव, फातिमा निशा, सुमन पांडेय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीआरसी में शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण का द्वितीय बैच