साल के पहले दिन मौसम मेहरबान, फिर भी दिल्ली एयरपोर्ट से देर उड़े कई विमान
साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2020 को नई में मौसम थोड़ा साफ रहा जिससे आज उड़ानों पर कम असर पड़ा। पहले कुछ दिनों के मुकाबले आज 100 से कम ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं अधिकतर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 01 Jan 2020 09:46 AM
ऐप पर पढ़ें
साल के पहले दिन यानी एक जनवरी 2020 को नई में मौसम थोड़ा साफ रहा जिससे आज उड़ानों पर कम असर पड़ा। पहले कुछ दिनों के मुकाबले आज 100 से कम ट्रेनें लेट चल रही हैं, वहीं अधिकतर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी देखने को नहीं मिली। दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक कुछ Flights ने एक घंटे की देरी से उड़ान भरी। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट, चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जयपुर एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट, भुवनेश्वर एयरपोर्ट, देहरादून एयरपोर्ट, जम्मू एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित रहीं।
दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक 1 जनवरी 2020 को दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाली फ्लाइटों का स्टेटस इस प्रकार है...
एयरलाइन | फ्लाइट संख्या | गंतव्य स्थान | कितनी लेट |
गोएयर | G8 177 | Indore | 2 घंटे |
एयर एशिया | I5 314 | Mumbai | एक घंटे |
इंडिगो | 6E 2458 | Bengaluru Intl Airport | 30 मिनट |
इंडिगो | 6E 251 | Imphal | एक घंटे |
एयर इंडिया | AI 823 | Vadodara | एक घंटे |
एयर इंडिया | AI 485 | Vishakhapatnam | एक घंटे |
एयर इंडिया | AI 469 | Nagpur | एक घंटे |