पटना में बिगड़ा मौसम, दिल्ली का विमान वाराणसी में उतरा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

बाबतपुर (वाराणसी) में दिल्ली से पटना जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान को खराब मौसम के कारण बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा। विमान ने करीब एक घंटे बाद पटना के लिए दूसरी बार उड़ान भरी। लगभग 99 यात्री और छह क्रू मेंबर्स विमान में मौजूद थे।

पटना में बिगड़ा मौसम, दिल्ली का विमान वाराणसी में उतरा

बाबतपुर (वाराणसी), हिटी। दिल्ली से पटना पहुंचे विमान को खराब मौसम के कारण सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरा गया। करीब एक घंटा बाद मौसम साफ होने पर फ्लाइट पटना के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान सं. 6ई 2453 दिल्ली एयरपोर्ट से 99 यात्रियों को लेकर जैसे ही पटना के हवाई क्षेत्र में पंहुचा तो सामान्य से काफी कम दृश्यता होने पर लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। इससे यात्री थोड़ी देर के लिए सहम गए थे। विमान में मौजूद छह क्रू मेंबर्स ने विमान को वाराणसी में उतारने की जानकारी दी। इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट के रनवे पर शाम करीब 4:41 बजे उसकी लैंडिंग कराई गई।

लगभग एक घंटे बाद पटना में मौसम सुधारने पर शाम करीब 5:41 बजे विमान पटना रवाना हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पटना में खराब मौसम के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ख्याल में रखते हुए विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपटना में बिगड़ा मौसम, दिल्ली का विमान वाराणसी में उतरा