कायस्थ महासभा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
हिन्दुस्तान, रांची
हरमू स्थित कैंप कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। प्रेम कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने युवाओं से एकजुट होकर राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

रांची। हरमू स्थित कैंप कार्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा ने युवाओं से एकजुट होकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेडीयू प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, मदन मोहन प्रसाद, जय श्रीवास्तव, केबी सहाय, निशांत पल्लवी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


