किंजर इलाके में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना
किंजर इलाके में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना किंजर इलाके में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना किंजर इलाके में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

किंजर , एक संवाददाता 80 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इलाके में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर किंजर थाना परिसर में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, मुंद्रिका सिंह यादव महाविद्यालय में प्राचार्य अवधेश प्रसाद, किंजर उच्च विद्यालय परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, एसबीआई शाखा किंजर में प्रबंधक ऋषि कुमार, एलआईसी कार्यालय किंजर में सीएमएस क्लब मेंबर कुर्जी कुमार, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शैलेश कुमार, किंजर पैक्स भवन में पैक्स अध्यक्ष जूली देवी, किंजर व्यापार मंडल परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, सोहसा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार, किंजर लिटिल फ्लावर स्कूल में निदेशक अजय उज्जवल, मध्य विद्यालय किंजर परिसर में प्रधानाध्यापक कुमार गिरिजेश, बिहार ग्रामीण बैंक शाखा किंजर में प्रबंधक अखिलेश कुमार, भीमराव अंबेडकर सह अमर शहीद जगदेव प्रसाद स्मृति पार्क में प्रतिमा निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेश दास पावर एवं अत्ताउल्लाह ग्रिड में सहायक कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने झंडात्तोलन किया।


