चमकी बुखार से पीड़ित बच्चा मेडिकल रेफर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुशहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक पांच साल का बच्चा चमकी बुखार से पीड़ित होकर भर्ती हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बच्चे के मुंह से झाग आ रहा था और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने एईएस के लक्षण पाए हैं।

चमकी बुखार से पीड़ित बच्चा मेडिकल रेफर

मुशहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को चमकी बुखार से पीड़ित एक पांच साल के बच्चे को भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुशहरी निवासी प्रमोद मांझी के पुत्र रंजन कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। रंजन को बेहोशी की हालत में परिजन ने पीएचसी में भर्ती कराया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान बच्चे में एईएस के लक्षण पाए गए हैं। बच्चे की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। रंजन की मां रिंकू देवी ने बताया कि अचानक तेज बुखार हो गया था।

घर पर दवा देने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार दोपहर करीब तीन बजे बेहोश हो गया और मुंह से झाग निकलने लगा।

Pallav Kumar

लेखक के बारे में

Pallav Kumar
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।