पांच साल के बच्चे ने अंग्रेजी में लिखी किताब

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज के पांच वर्षीय कौटिल्य शाही ने अपनी मां के सहयोग से छह महीने में 'कैप्टन ऑक्टोपस' नामक किताब लिखी है। इसकी विमोचन समारोह शनिवार को उसके जन्मदिन पर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र द्वारा होगा। कौटिल्य ने एक अमेरिकी लेखक की किताब पढ़ने के बाद किताब लिखने की प्रेरणा पाई।

पांच साल के बच्चे ने अंग्रेजी में लिखी किताब

प्रयागराज। लाला बिहारा बमरौली निवासी पांच वर्षीय कौटिल्य शाही ने अंग्रेजी में किताब लिखकर सबको चौंका दिया है। उसकी किताब ‘कैप्टन ऑक्टोपस’ का विमोचन शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र करेंगे। और शहर के प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेगी। खास बात यह है कि कौटिल्य ने अपनी मां श्यामली सिंह के सहयोग से महज छह माह में किताब पूरी की। श्लामली सिंह की जो पेशे से सरकारी स्कूल कि शिक्षिका हैं। कौटिल्य के पिता अतुल कुमार ने बताया कि एक अमेरिकी लेखक की किताब पढ़ने के दौरान उसमें लेखक द्वारा करीब 10 लाख किताबें बिकने का जिक्र था।

इससे प्रेरित होकर कौटिल्य ने भी अपनी किताब लिखने की इच्छा जताई। उसने मां से कहा कि वह भी ऐसी किताब लिखेगा, जिसे लोग पढ़ेंगे। इसके बाद मां के सहयोग से उसने किताब लिखना शुरू किया।कौटिल्य की इच्छा थी कि उसकी किताब का विमोचन जन्मदिन के दिन हो। इसी वजह से शनिवार को उसके जन्मदिन पर ही विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपांच साल के बच्चे ने अंग्रेजी में लिखी किताब