हैदराबाद में गैस सिलेंडर विस्फोट में बखरी के पांच लोग जख्मी
बखरी के पांच मजदूर हैदराबाद में काम करते समय गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजन हालात की जानकारी मिलने के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। घटना की जांच स्थानीय स्तर पर की जा रही है।

बखरी, निज संवाददाता। हैदराबाद में काम करने गए बखरी नगर परिषद क्षेत्र के पांच मजदूर गैस सिलेंडर विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरातफरी और चिंता का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 23 और 24 के निवासी श्याम महतो के पुत्र गुड्डू कुमार, हरि महतो के पुत्र संदीप कुमार, गोवर्धन महतो के पुत्र धर्मनाथ महतो, पवन महतो के पुत्र राजेश महतो तथा गरीब महतो के पुत्र गंगाराम हैदराबाद स्थित एक गैस एजेंसी में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे बखरी के पांचों मजदूर सहित अन्य कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों के परिजन हालात की जानकारी मिलने के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्थानीय स्तर पर घटना की जांच की जा रही है।


