मैक्सिको होमलेस फुटबॉल वर्ल्डकप ट्रायल के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर के पांच खिलाड़ियों का चयन मैक्सिको होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नागपुर में प्रशिक्षण और ट्रायल मैच के लिए किया गया है। खिलाड़ी 15 से 17 जुलाई तक नागपुर के लिए रवाना हुए हैं। यदि वे ट्रायल में सफल होते हैं, तो वे भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

मैक्सिको होमलेस फुटबॉल वर्ल्डकप ट्रायल के लिए जिले के 5 खिलाड़ियों का चयन

चक्रधरपुर। मैक्सिको होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण व ट्रायल मैच के लिए पश्चिमी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पांचों खिलाड़ी सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन से टाटा-इतवारी पैसेंजर से नागपुर के लिए रवाना हो गए। चयनित पांच सदस्यों की टीम में सचिन रमेश कारवां गांव कांडेगुटू, तांतनगर, लालितप्रिय बेंकुरा हिन्दूडीह तांतनगर, सूरज बिरुली चाईबासा सदर थाना के अंतर्गत बरकुंडिया, बानकुल तुबिड कड़ियांटांगर तांतनगर और खरसावां सरायकेला जिले के खूंटपानी ब्लॉक पूर्णिया गांव की मोनिका पूर्ति शामिल है। झारखंड के सुदरवर्ती गांवों से इन खिलाड़ियों का चयन गर्व की बात है।

होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रशिक्षण व ट्रायल नागपुर में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा। मौजूदा समय में ये खिलाड़ी जिला स्तर के प्रतियोगताओं में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों को एकजुट सामाजिक संस्था के द्वारा नागपुर भेजा जा रहा है। आज चक्रधरपुर में सभी खिलाड़ियों ने उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए उन्हें नागपुर भेजा जा रहा है। अगर वे वहां ट्रायल में सफल होते हैं वे मैक्सिको होमलेस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बन सकतें है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।