मैक्सिको होमलेस फुटबॉल ट्रायल के लिए पश्चिमी सिंहभूम के पांच खिलाड़ी नागपुर रवाना
चक्रधरपुर: मैक्सिको में होने वाली होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी नागपुर में ट्रायल में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। ये खिलाड़ी वर्तमान में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चयन पर इनका मैक्सिको में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
चक्रधरपुर: मैक्सिको में आयोजित होने वाली होमलेस फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए नागपुर में 15 से 17 जुलाई तक होने वाले ट्रायल में भाग लेने हेतु पश्चिमी सिंहभूम के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सोमवार को सभी खिलाड़ी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन से नागपुर के लिए रवाना हुए। चयनित खिलाड़ियों में तांतनगर के कांडेगुटू गांव के सचिन रमेश कारवां, हिन्दूडीह के लालितप्रिय बैकुरा, चाईबासा के बरकुंडिया निवासी सूरज बिरुली, तांतनगर के कड़ियांटांगर के बानकुल तुबिद तथा सरायकेला-खरसावां जिले के खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया गांव की मोनिका पूर्ति शामिल हैं। सभी खिलाड़ी वर्तमान में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इन्हें सामाजिक संस्था एकजुट के सहयोग से ट्रायल में भाग लेने के लिए नागपुर भेजा गया है। चयन होने पर खिलाड़ियों को मैक्सिको में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


