सिलाव में टीबी के पांच नये मरीजों की हुई पहचान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहार के सिलाव में टीबी स्क्रीनिंग अभियान के दौरान पांच नए टीबी मरीजों की पहचान हुई। एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों के इलाज और पोषण की व्यक्तिगत निगरानी का वादा किया। अस्पताल की साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी जांच की गई।

सिलाव में टीबी के पांच नये मरीजों की हुई पहचान

सिलाव में टीबी के पांच नये मरीजों की हुई पहचान एडीएम ने सिलाव अस्पताल का लिया जायजा फोटो : सिलाव एडीएम : सिलाव सामुदायिक अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण करते एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी स्क्रीनिंग अभियान में सिलाव में बुधवार को पांच नये टीबी के मरीज मिले। तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू करायी गयी।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के निश्चय मित्र योजना के तहत मरीजों के बीच विशेष पोषाहार वितरण किया गया। एडीएम ने जरूरतमंद टीबी मरीज को गोद लिया। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक इसके इलाज, दवा और आवश्यक पोषण की व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं निगरानी व सहायता करेंगे। एडीएम ने सिलाव सामुदायिक अस्पताल की जांच भी की। दवा कांउटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब व मरीजों के मिल रहे सुविधाओं का जायजा लिया।

अस्पताल प्रबंधन का निरीक्षण

एडीएम ने कहा कि दोपहर में साढ़े 12 बजे तक ओपीडी में 130 मरीजों का इलाज किया गया था। 13 मरीजों का एक्स-रे रिपोर्ट दिया गया। प्रसव कक्ष पूरी तरह साफ-सुथरा पाया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए आधुनिक मशीनों की मांग की गयी। एडीएम ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सिलाव में कितने नए टीबी मरीज पाए गए?
सिलाव में बुधवार को पांच नए टीबी मरीज पाए गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।