सिलाव में टीबी के पांच नये मरीजों की हुई पहचान
सिलाव में बुधवार को टीबी स्क्रीनिंग अभियान के तहत पांच नये टीबी के मरीज मिले। एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने सिलाव सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों के इलाज एवं पोषण का संकल्प लिया। अस्पताल में 130 ओपीडी मरीजों का इलाज भी किया गया।

सिलाव में टीबी के पांच नये मरीजों की हुई पहचान एडीएम ने सिलाव अस्पताल का लिया जायजा फोटो : सिलाव एडीएम : सिलाव सामुदायिक अस्पताल का बुधवार को निरीक्षण करते एडीएम राजीव रंजन कुमार सिन्हा व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी स्क्रीनिंग अभियान में सिलाव में बुधवार को पांच नये टीबी के मरीज मिले। तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू करायी गयी। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के निश्चय मित्र योजना के तहत मरीजों के बीच विशेष पोषाहार वितरण किया गया।
टीबी मरीजों के लिए सहारा
एडीएम ने जरूरतमंद टीबी मरीज को गोद लिया। उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाता, तब तक इसके इलाज, दवा और आवश्यक पोषण की व्यक्तिगत रूप से वे स्वयं निगरानी व सहायता करेंगे।
अस्पताल की जांच
एडीएम ने सिलाव सामुदायिक अस्पताल की जांच भी की। दवा कांउटर, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब व मरीजों के मिल रहे सुविधाओं का जायजा लिया। एडीएम ने कहा कि दोपहर में साढ़े 12 बजे तक ओपीडी में 130 मरीजों का इलाज किया गया था। 13 मरीजों का एक्स-रे रिपोर्ट दिया गया। प्रसव कक्ष पूरी तरह साफ-सुथरा पाया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए आधुनिक मशीनों की मांग की गयी। एडीएम ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)


