एमबीए के पांच छात्रों का ट्रेडरज प्लैनेट में चयन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के पांच छात्रों का नोएडा की ट्रेडरज प्लैनेट प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। छात्रों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में सफलता पाई है। कुलपति ने उनकी मेहनत के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि वे विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

एमबीए के पांच छात्रों का ट्रेडरज प्लैनेट में चयन

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के पांच छात्रों का नोएडा की ट्रेडरज प्लैनेट प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। एमबीए तृतीय सेमेस्टर के कुश यादव (मार्केटिंग), दीपेंद्र सिंह (एग्जीक्यूटिव), प्रसून शाह (मार्केटिंग), यश पराशरी और गौरव सिंह (जनरल) ने साक्षात्कार प्रक्रिया में सफलता हासिल की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और योग्यता विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्र कार्यक्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव, एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो. त्रिलोचन शर्मा समेत शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमबीए के पांच छात्रों का ट्रेडरज प्लैनेट में चयन