शिक्षकों को सिखाया बच्चों को पढ़ाने का तरीका

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

डायट में पांच दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी प्रशिक्षण समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षकों को एनसीईआरटी की पुस्तकों के विषयवस्तु और शिक्षण-पद्धति के उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार राय ने शिक्षकों को ज्ञान को विद्यालय में प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

शिक्षकों को सिखाया बच्चों को पढ़ाने का तरीका
शिक्षकों को सिखाया बच्चों को पढ़ाने का तरीका

डायट में आयोजित पांच दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमरेसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। ओम प्रकाश मिश्र, कैलाश नाथ शुक्ला, डॉ. कुलदीप पांडेय, शशिकांत मिश्र, डॉ. शरद कुमार मिश्र, अनुपम सिंह व संदीप यादव ने प्रतिभागियों को एनसीईआरटी की हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी की पुस्तकों की विषयवस्तु, उनकी शिक्षण-पद्धति तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए प्रत्येक बच्चे को उसकी अधिगम क्षमता के अनुरूप सीखने के अवसर उपलब्ध कराए।

नोडल अधिकारी डॉ. प्रसून कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह एवं विपिन कुमार ने संचालन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिक्षकों को सिखाया बच्चों को पढ़ाने का तरीका