डायट में एफएलएन प्रशिक्षण का समापन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

फरीदपुर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इसमें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता के लक्ष्यों, उपचारात्मक शिक्षण की रणनीतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों और शिक्षण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। सभी प्रतिभागियों को अंत में प्रमाण-पत्र दिए गए।

डायट में एफएलएन प्रशिक्षण का समापन

फरीदपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सभागार में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण दिया गया। डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय और वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार के दिशनिर्देशों में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षक डॉ. रूबी, श्रीकांत मिश्र, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. लक्ष्मी शुक्ला, डॉ. धर्मवीर ने फ्रेमवर्क, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्यों, पढ़ने-लिखने में पीछे रह गए बच्चों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षण प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा की। उन्हें विभिन्न नवाचारों और शैक्षणिक तकनीकों से रूबरू कराया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsडायट में एफएलएन प्रशिक्षण का समापन