गतिविधि आधारित प्रशिक्षण से शिक्षकों ने सीखी नई शिक्षण तकनीक
शाहबाद विकासखंड में एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 100 शिक्षकों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें नई पाठ्य पुस्तकों से भाषा और गणित की दक्षता के लिए शिक्षण तकनीकों का अभ्यास कराया गया। समापन अवसर पर विद्यार्थियों के आकलन और नई पद्धतियों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई।

शाहबाद विकासखंड में एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय बैच 100 शिक्षकों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नई पाठ्य पुस्तकों के साथ बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण तकनीकों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में वीणा, गणित मेला और संतूर-4 पुस्तकों की संरचना एवं उपयोग पर चर्चा की गई। साथ ही मौखिक भाषा, पठन-लेखन, संख्या ज्ञान, स्थानीय मान, जोड़-घटाव और उपचारात्मक शिक्षण से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। समापन अवसर पर विद्यार्थियों के आकलन, समग्र प्रगति पत्र और कक्षा में नई शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी इस्तेमाल पर चर्चा हुई।
प्रशिक्षण की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी बबिता सिंह ने की। संचालन एआरपी मोईन मियां, आलोक मिश्रा, श्वेता दूहन, भुजवीर सिंह, ज्ञानेश मिश्रा और एलएलएफ के नरसिंह पांडे ने किया। तकनीकी सहयोग विकास कुमार और सुरेंद्र पाल सिंह ने दिया।


