बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों से 5 शव मिले

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बलूचिस्तान के मस्तुंग में विभिन्न स्थानों से 5 शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक को गोली मारी गई थी। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, लोगों को जबरन गायब किया जा रहा है। हाल के दिनों में यह घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें कुछ शव उन लोगों के हैं जिन्हें पहले लापता घोषित किया गया था।

बलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों से 5 शव मिले

मस्तुंग, एजेंसी। बलूचिस्तान में अलग-अलग जगह से 5 लोगों को शव बरामद किए गए हैं। एक शव मस्तुंग जिले के खाद कोचा इलाके से मिला। उसे गोली मारी गई थी। शव सड़क किनारे पड़ा था। एक शव चमन इलाके से बरामद किया गया। सोहबतपुर से तीन शव मिलने की पुष्टि हुई है। बलूचिस्तान में बीते कई दिनों से अलग-अलग इलाकों से इस तरह शव बरामद किए जा रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों और गायब लोगों के परिवारों का कहना है कि लोगों को जबरन गायब किया जा रहा है और उनके शव अलग जगहों पर मिल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते पंजगुर के एक अस्पताल में 5 शव लाए गए थे।

बाद में उनकी पहचान उन लोगों के तौर पर हुई जिनके लापता होने की पहले सूचना मिली थी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इनमें से दो लोगों को कथित तौर पर 2022 में पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में लिया था, जबकि बाकी तीन के भी पहले लापता होने की खबर थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबलूचिस्तान में अलग-अलग जगहों से 5 शव मिले