राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिटनेस फोकस साइकिल जागरुकता रैली आयोजित
गुमला में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती पर एक साइकिल रैली आयोजित की गई। जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भाग लिया। उन्होंने फिटनेस के महत्व को बताया और हर व्यक्ति को नियमित व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।

गुमला, प्रतिनिधि। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को फिटनेस पर फोकस पांच किमी.साइकिलिंग आयोजित की गयी। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में जिले के खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों,खेलप्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ फिटनेस जागरूकता को लेकर आयोजित साइकिल रैली में हिस्सा लिया। डीएसओ ने सबों के व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ पल अपने स्वास्थ्य को लेकर निकालने को लेकर प्रेरित जागरूक किया। और स्वस्थ्य जीवनशैली को लेकर सबों के लिए नियमित व्यायाम-फिटनेस के प्रति सजग-जागरूक किया। उन्होनें कहा कि फिटनेस केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है,बल्कि स्वस्थ्य-एक्टिव बने रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम घंटे भर का समय खेल व शारीरिक गतिविधियों के निकालना बेहद अहम है।
उन्होनें एक घंटा खेल के मैदान में,खेलेगा इंडिया-खिलेगा इंडिया,हम फिट तो इंडिया फिट सरीखें संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आहृवान किया। इधर सोमवार की सुबह मुख्यालय की सड़कों पर निकली पांच किमी.साइकिल जागरूकता रैली में हांकी कोच शंभू कुमार,एथेलेटिक्स कोच मनोज कुमार,महावीर कुमार,बैडमिंन कोच सौरव कुमार सहित अन्य खिलाड़ी व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।


