स्वस्थ रहने को एसएसबी ने निकाली संडे ऑन साइकिल रैली
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
रानीखेत में 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत एसएसबी के अधिकारियों ने 'संडे ऑन साइकिल' जागरूकता रैली निकाली। उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। रैली ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों से यात्रा की और नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
स्वस्थ रहने को एसएसबी ने निकाली संडे ऑन साइकिल रैली
रानीखेत। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत एसएसबी सीमांत मुख्यालय के अधिकारी कार्मिकों ने क्षेत्र में 'संडे ऑन साइकिल' जागरूकता रैली निकाली। उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया, यह रैली सीमांत रानीखेत से रानीखेत बाजार के मुख्य मार्ग एवं ऐतिहासिक तिरंगा चौक से गुजरते गुजरी एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पुनः सीमान्त मुख्यालय पहुंची। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान तमाम जवान, अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।


