फिट इंडिया के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

फिट इंडिया अभियान के तहत बथनाहा के सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जवानों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नारे लगाए।

  फिट इंडिया के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली

बथनाहा, एक संवाददाता। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली के दौरान जवानों ने ‘फिट रहेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ समेत स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े नारे लगाकर लोगों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से बीरपुर मोड़ तक गई और वहां से वापस लौटकर वाहिनी मुख्यालय में समाप्त हुई। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, अधिकारीगण एवं अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफिट इंडिया के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली