ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशफिट इंडिया अभियान : 90 फीसदी भारतीय रोज आधे घंटे भी कसरत नहीं करते

फिट इंडिया अभियान : 90 फीसदी भारतीय रोज आधे घंटे भी कसरत नहीं करते

भारत में फिट इंडिया अभियान शुरू हो चुका है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सेहतमंद बनकर देश की तरक्की में योगदान दें। एक अध्ययन में कहा गया है कि 90 प्रतिशत भारतीय हर दिन 30 मिनट की कसरत भी नहीं...

फिट इंडिया अभियान : 90 फीसदी भारतीय रोज आधे घंटे भी कसरत नहीं करते
संचिता शर्मा,नई दिल्लीSat, 31 Aug 2019 04:52 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत में फिट इंडिया अभियान शुरू हो चुका है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सेहतमंद बनकर देश की तरक्की में योगदान दें। एक अध्ययन में कहा गया है कि 90 प्रतिशत भारतीय हर दिन 30 मिनट की कसरत भी नहीं करते, जो कि स्वस्थ जीवन शैली का अंतरराष्ट्रीय मानक है।

देश के 25 राज्यों पर किया गया अध्ययन : देश के 25 राज्यों पर किए जा रहे एक अध्ययन में सामने आया कि देश में 10 फीसदी से भी कम लोग हर दिन 30 मिनट कसरत करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि स्वस्थ रहने के लिए हर रोज 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जरूरी है। इसमें महिलाएं तो और भी पीछे हैं। भारत में तीन प्रतिशत महिलाएं ही रोज 30 मिनट व्यायाम करती हैं।

सिगरेट पीने जितना खतरनाक है बैठे रहना : अध्ययन कहता है कि शारीरिक अक्रियता के परिणाम इतने खतरनाक है कि इससे सिगरेट पीने और मोटापे जितना नुकसान शरीर को पहुंचता है। व्यायाम न करने से हर साल दुनिया में छह प्रतिशत लोग मर जाते हैं। भारत में ऐसे लोगों में स्तन व कोलन कैंसर होने का खतरा 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

हर रोज 30 मिनट व्यायाम जरूरी
1. टहलना, दौड़ना, तैरना, खेलना, डांस करने से तीस मिनट की कसरत जरूरी।
2. वयस्क एक घंटे, मोटापे से निजात पाने की इच्छा रखने वाले दो घंटे तक कसरत करें।
3. हर दिन दस हजार कदम चलना है मानक, इसे पाने के लिए हर दिन एक घंटे की कसरत जरूरी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें