मत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण को लेकर आए 18 आवेदन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में मत्स्य विभाग ने मत्स्य बीज उत्पादन बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशिक्षण अगस्त से सितंबर तक कई बैचों में होगा, जिसमें वैज्ञानिक तकनीक और आधुनिक विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

मत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण को लेकर आए 18 आवेदन

धनबाद, संवाददाता। मत्स्य बीज उत्पादन को बढ़ावा देने और जिले में गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम किया है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए मत्स्य पालकों और इच्छुक लाभुकों में उत्साह है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज पांच दिनों में विभाग को 18 आवेदन मिले हैं। रांची के धुर्वा के शालीमार स्थित मत्स्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण होगा। अगस्त से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में कई बैचों में प्रशिक्षण होंगे। प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। मत्स्य बीज उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक, हैचरी प्रबंधन, बीज संरक्षण और आधुनिक मत्स्य पालन की जानकारी दी जाएगी।

प्रतिभागियों को आवास, भोजन और यात्रा भत्ता की भी सुविधा मिलेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमत्स्य बीज उत्पादन प्रशिक्षण को लेकर आए 18 आवेदन