वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन कर स्वावलंबी बन रहे ग्रामीण: अमरेंद्र

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मछली पालन में कृषकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। विज्ञान आधारित विधियों के जरिए ग्रामीण लोग स्वावलंबी हो रहे हैं। राज्य में पिछले वित्तीय वर्ष में 3.30 लाख टन मछली का उत्पादन हुआ। राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर यह बातें कही गईं।

वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन कर स्वावलंबी बन रहे ग्रामीण: अमरेंद्र

रांची, प्रमुख संवाददाता। मत्स्य निदेशालय झारखंड के निदेशक अमरेंद्र कुमार ने कहा है कि मछली पालन और उत्पादन बढ़ाने में मत्स्य कृषकों की भागीदारी अहम है। वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर ग्रामीण समाज का एक बड़ा वर्ग स्वावलंबी बन रहा है। युवाओं के इस क्षेत्र में आने से आमदनी बढ़ेगी और राज्यवासियों को हर दिन ताजी मछली व प्रोटीन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य में 3.30 लाख टन मछली का उत्पादन हुआ। वह शुक्रवार को एचइसी सेक्टर-3 स्थित शालीमार मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर बोल रहे थे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

प्रश्नोत्तरी

मत्स्य निदेशालय के निदेशक कौन हैं?
मत्स्य निदेशालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।