आईजीआईएमएस में पहली बार बिना छाती खोले हुए इलाज
आईजीआईएमएस में 77 वर्षीय हृदय रोगी का सफलतापूर्वक ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन किया गया। इसे पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी की तुलना में कम जोखिमभरा माना गया। इस प्रक्रिया में छाती खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी और नया कृत्रिम एओर्टिक वाल्व लगा।

आईजीआईएमएस में पहली बार ट्रांसकैथेटर एओर्टिक तकनीक से बिना छाती खोले हुआ इलाज फोटो है • पहली बार 77 वर्षीय हृदय रोगी का आईजीआईएमएस में सफल ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन, बिना छाती खोले बदला गया खराब वाल्व पटना, मुख्य संवाददाता l इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) ने हृदय रोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैl कार्डियोलॉजी विभाग ने 77 वर्षीय ऐसे मरीज का सफलतापूर्वक ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन (टीएवीआई) किया, जिसे पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी के लिए अत्यधिक जोखिम वाला माना जा रहा थाl मरीज को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज, फेफड़ों की बीमारी और प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं थींl पूर्व में उसे कोरोनरी स्टेंट भी लगाया जा चुका थाl
ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इंप्लांटेशन
यह इलाज आईजीआईएमएस हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ रवि विष्णु की देखरेख में किया गयाl उन्होंने बताया कि उम्र और कई गंभीर बीमारियों को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने विस्तृत जांच और जोखिम मूल्यांकन के बाद ओपन-हार्ट सर्जरी की जगह टीएवीआई को अधिक सुरक्षित और उपयुक्त विकल्प मानाl डॉ रवि विष्णु ने कहा कि यह प्रक्रिया आईजीआईएमएस की कैथ लैब में की गईl इसमें छाती खोलने या हृदय को रोकने की जरूरत नहीं पड़ीl पैर की धमनी जैसी रक्त वाहिका के माध्यम से कैथेटर हृदय तक पहुंचाया गया और उसके जरिए नया कृत्रिम एओर्टिक वाल्व खराब वाल्व के स्थान पर प्रत्यारोपित किया गयाl नया वाल्व अपनी जगह फैलने के बाद रक्त प्रवाह को सामान्य करने में मदद करता हैl इस सफल इलाज में डॉ रवि विष्णुप्रसाद के साथ डॉ गौतम कुमार और डॉ चंद्रभानु चंदन के साथ की. रेजिडेंट डॉक्टरों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, नर्सिंग स्टाफ और कैथ लैब तकनीशियनों ने भी प्रक्रिया में सहयोग कियाl इस नयी तकनीक के सफल इलाज के बाद संस्थान के निदेशक डॉ बिंदे कुमार, उपनिदेशक डॉ विभूति प्रसन्न सिन्हा ने डॉक्टरों को बधाई दी हैl
एओर्टिक स्टेनोसिस क्या है
क्या होता है एओर्टिक स्टेनोसिस एओर्टिक स्टेनोसिस में हृदय का एओर्टिक वाल्व संकीर्ण और कठोर हो जाता हैl इससे हृदय से शरीर के अन्य हिस्सों तक रक्त पहुंचाने में परेशानी होती हैl इसके प्रमुख लक्षणों में सांस फूलना, सीने में दर्द या जकड़न, जल्दी थकान, चक्कर या बेहोशी शामिल हैंl गंभीर स्थिति में इसका उपचार नहीं होने पर हृदय विफलता जैसी जटिलताएं हो सकती हैंl


