पहल : बीमिम्स में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण, वर्षों के दर्द से मरीज को मिली राहत
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) में पहली बार सफल घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया। अब स्थानीय मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 68 वर्षीय चंद्रदेव यादव को कई वर्षों बाद राहत मिली। ऑपरेशन की सफलता से समय और खर्च की बचत होगी।

बीमिम्स में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण, वर्षों पुराने दर्द से मरीज को मिली राहत बिहारशरीफ के मरीज का सफल कूल्हा प्रत्यारोपण भी, अब पटना-दिल्ली जाने की मजबूरी होगी कम फोटो : मेडिकल कॉलेज : पावापुरी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में घुटना प्रत्यारोपण करने वाली चिकित्सकों की टीम। पावापुरी, निज संवाददाता।
नई उपलब्धि
भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) में हड्डी रोग के इलाज के क्षेत्र में बुधवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। संस्थान में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटना प्रत्यारोपण) का सफल ऑपरेशन किया गया। इसके साथ ही, बिहारशरीफ निवासी एक मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक किया गया। दोनों जटिल ऑपरेशन सफल होने से नालंदा समेत आसपास के जिलों के मरीजों को अब घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के लिए पटना, दिल्ली समेत बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। नवादा जिले के मनयारी निवासी 68 वर्षीय चंद्रदेव यादव कई वर्षों से घुटनों के गंभीर गठिया से पीड़ित थे। लगातार दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के कारण उनकी रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित थीं। बुधवार को बीमिम्स के ऑर्थोपेडिक्स एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभाग की टीम ने उनका सफल घुटना प्रत्यारोपण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को दर्द से राहत मिली है।सफल कूल्हा प्रत्यारोपण
बिहारशरीफ के患者 का कूल्हा प्रत्यारोपण भी सफल : घुटना प्रत्यारोपण के साथ ही बिहारशरीफ निवासी प्रभाकर पासवान का कूल्हा प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक किया गया। एक ही दिन संस्थान में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होना हड्डी रोग विभाग की सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब ऐसे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज का विकल्प मिलेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जकी अनवर जमां ने कहा कि संस्थान में घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन शुरू हो गये हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को दूसरे शहरों में जाने, रहने और इलाज पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।चिकित्सकों की टीम
इन चिकित्सकों और ओटी कर्मियों की रही भूमिका : घुटना प्रत्यारोपण करने वाली टीम में डॉ. नागेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ. सुबोध कुमार सिंह, डॉ. स्मित सौरव, डॉ. राघव राज, डॉ. प्रणाल, डॉ. धनंजय सुमन, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सत्यम, डॉ. रोहन और डॉ. राजदीप शामिल थे। ऑपरेशन थिएटर की ओर से इंचार्ज सुधा कुमारी, अनुपमा कुमार तथा ओटी असिस्टेंट सतीश कुमार और मनीष कुमार ने सहयोग किया। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦बीमिम्स में कब घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया?−
बीमिम्स में बुधवार को घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया।
✦किस मरीज का घुटना प्रत्यारोपण सफल हुआ?+
✦इसके सफल होने से मरीजों को क्या लाभ होगा?+

