मुख्यमंत्री के हाथों मिला अश्विनी को राज्य पुरस्कार
फिरोजाबाद के शिक्षण विभाग के शिक्षक अश्विनी जैन को शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रयागराज में सम्मानित किया गया। वह माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले फिरोजाबाद के पहले शिक्षक हैं। उन्हें गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार और 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

फिरोजाबाद, शिक्षक दिवस पर फिरोजाबाद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अश्विनी जैन को भी प्रयागराज में मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होने का अवसर मिला। माध्यमिक शिक्षा विभाग से राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वाले वह फिरोजाबाद के पहले शिक्षक हैं।महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के शिक्षक अश्वनी कुमार जैन का चयन राज्य पुरस्कार के लिए किया गया था। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सूबे से चयनित 20 शिक्षकों में वह शामिल थे। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमाण पत्र, पच्चीस हजार रुपये की धनराशि का चेक, माँ सरस्वती की प्रतिमा प्रदान कर अश्वनी को सम्मानित किया।
अश्विनी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। तीन अप्रैल 2006 को महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर सेवाएं प्रारंभ की थीं तथा इसके बाद नागरिक शास्त्र प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति हो गई। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, शिक्षक एमएलसी ध्रुव कान्त त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक शिक्षा मोनिका रानी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा प्रताप सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


