ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअसम-मिजोरम सीमा पर चली गोली, डंडे भी बरसे... अमित शाह की मुख्यमंत्रियों से विवाद सुलझाने की अपील

असम-मिजोरम सीमा पर चली गोली, डंडे भी बरसे... अमित शाह की मुख्यमंत्रियों से विवाद सुलझाने की अपील

असम-मिजोरम सीमा से हिंसा की खबरें आ रही हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाकों से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले हुए। आपको...

असम-मिजोरम सीमा पर चली गोली, डंडे भी बरसे... अमित शाह की मुख्यमंत्रियों से विवाद सुलझाने की अपील
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Mon, 26 Jul 2021 05:40 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

असम-मिजोरम सीमा से हिंसा की खबरें आ रही हैं। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। दोनों राज्यों की सीमावर्ती इलाकों से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले हुए। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शिलांग में पूर्वोत्तर के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की थी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे सीमा मुद्दे को हल करने को कहा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे को सुलझाने और शांति बनाए रखने पर सहमति जताई है। दोनों राज्यों के पुलिस बल विवादित स्थल से लौट गए हैं।

वहीं,अमस के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने अभी-अभी माननीय मुख्यमंत्री जोरमथंगा से बात की है। मैंने दोहराया है कि असम अपनी सीमाओं के बीच यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। मैंने आइजोल का दौरा करने और जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छा व्यक्त की है।'

इससे पहले हिंसा का एक वीडियो ट्वीट करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने अमित शाह से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इसे अभी रोकने की जरूरत है। वीडियो में लाठियों से लैस लोगों को देखा जा सकता है। एक अन्य ट्वीट में सीएम जोरमथांदा ने लिखा, "निर्दोष दंपत्ति कछार के रास्ते मिजोरम वापस जा रहे थे और गुंडों के द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। आप इन हिंसक कृत्यों को कैसे सही ठहराने जा रहे हैं?" 

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया: "जोरमथांगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के एसपी हमें अपने पोस्ट से हटने के लिए कह रहे हैं, तब तक उनके नागरिक न सुनेंगे और न ही हिंसा रोकेंगे। हम ऐसी परिस्थितियों में सरकार कैसे चला सकते हैं? आशा है कि आप जल्द से जल्द हस्तक्षेप करेंगे।"

इसके जवाब में मिजोरम के मुख्यमंत्री ने लिखा, ''हिमंतजी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक के बाद आश्चर्यजनक रूप से असम पुलिस की 2 कंपनियों के द्वारा नागरिकों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए। उन्होंने सीआरपीएफ कर्मियों और मिजोरम पुलिस को भी खदेड़ा।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें