सिपाही का सिर फोड़ने पर अग्निशमन केंद्र प्रभारी निलंबित

हिन्दुस्तान, उन्नाव
Follow us on Google News
share

बीघापुर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सिपाही विशाल पटेल पर प्लास से हमले के आरोप में निलंबित किया गया। सिपाही ने शिकायत में मानसिक उत्पीड़न और भयानक परिस्थितियों का भी उल्लेख किया है। जांच के आधार पर निलंबन किया गया है और विभागीय जांच जारी है।

सिपाही का सिर फोड़ने पर अग्निशमन केंद्र प्रभारी निलंबित

बीघापुर, संवाददाता। बीघापुर अग्निशमन केंद्र प्रभारी द्वारा सिपाही के सिर पर प्लास से हमला करने के मामले में मंगलवार को केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। इंचार्ज ने लंबे समय से सिपाही का मानसिक उत्पीड़न भी कर रहा था। बीघापुर तहसील क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास स्थित अग्निशमन केंद्र में तैनात सिपाही विशाल पटेल ने उच्चाधिकारियों समेत एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि इंचार्ज लंबे समय से उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, भीषण गर्मी में उसे बिना साफ-सफाई वाली दूसरी मंजिल की बैरक में रहने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि नीचे की बैरक खाली पड़ी थी।

इतना ही नहीं, पंप पर स्नान करने से भी रोका जाता था। नियमित ड्यूटी करने के बावजूद जीडी में प्रतिकूल प्रविष्टियां दर्ज कर मानसिक दबाव बनाया जाता था। सिपाही का आरोप है कि 22 जून को वह अपने साथियों के साथ बैठा था, तभी पीछे से हाथ में प्लास लेकर आए इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने उसके माथे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि इसके बाद इंचार्ज ने उसकी छाती और पीठ पर भी कई वार किए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीएफओ अरुण सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर अग्निशमन केंद्र इंचार्ज शैलेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।