आकस्मिक घटना से निपटने को कोचिंग सेंटरों व होटलों करें तैयारी

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

हर्रैया क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर स्वर्णिमा सिंह और यतींद्र नाथ की संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटर और होटल में अग्नि उपकरणों की जांच की। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद पुलिस और अग्निशामक टीम सतर्क है। उन्होंने संचालकों को सुरक्षा तैयारी करने के निर्देश दिए।

आकस्मिक घटना से निपटने को कोचिंग सेंटरों व होटलों करें तैयारी

बस्ती, निज संवाददाता। क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह एवं सीएफओ यतींद्र नाथ व प्रभारी निरीक्षक हर्रैया की संयुक्त टीम ने अग्नि सुरक्षा को लेकर हर्रैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले कोचिंग सेंटर, होटल में आग बुझाने वाले उपकरणों की जांच किया। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद से पुलिस व अग्निशमन विभाग सतर्क नजर आ रहा है। सीओ के नेतृत्व में टीम ने कोचिंग सेंटरों व होटलों में पहुंचकर वहां उपलब्ध अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। टीम ने संचालकों को बताया कि किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर लें।

संस्थान व प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं तथा उन्हें अनिवार्य रूप से सक्रिय भी रखें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।