पिथौरागढ़ में आवासीय मकान में आग लगने से हड़कंप
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में मंगलवार तड़के एक आवासीय मकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने समय पर कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक दिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के स्वामी ने नुकसान दस लाख से अधिक होने की आशंका जताई है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पिथौरागढ़ में आवासीय मकान में आग लगने से हड़कंप
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर में एक आवासीय मकान में मंगलवार तड़के आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। भवन स्वामी मनोज सिंह चौहान ने आग से दस लाख से अधिक का नुकसान होने की संभावना जताई है। इधर घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।


