शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जला तेल टैंकर

हिन्दुस्तान, आदित्यपुर
Follow us on Google News
share

चांडिल गोलचक्कर के पास रविवार को एक खाली तेल टैंकर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुर्घटना में टैंकर का केबिन पूरी तरह जल गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जला तेल टैंकर

चांडिल, संवाददाता। चांडिल गोलचक्कर के पास जमशेदपुर से खूंटी जा रही खाली तेल टैंकर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते टैंकर धू-धू कर जलने लगा। टैंकर के चालक कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दो दमकल मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना में टैंकर का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। टैंकर चतरा के रहने वाले एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsशॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धू कर जला तेल टैंकर