बहराइच: डीसीएम बना आग का गोला, कूदकर बचाई जान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

बहराइच,संवाददाता। थाना रिसिया के बहराइच नानपारा हाईवे पर रिचार्ड ढाबा के पास डीसीएम में बहराइच,संवाददाता। थाना रिसिया के बहराइच नानपारा हाईवे पर रिचार

बहराइच: डीसीएम बना आग का गोला, कूदकर बचाई जान
बहराइच: डीसीएम बना आग का गोला, कूदकर बचाई जान

बहराइच,संवाददाता। थाना रिसिया के बहराइच नानपारा हाईवे पर रिचार्ड ढाबा के पास डीसीएम में अज्ञात कारणों से आ लग गई। देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने फुर्ती से कूदकर जान बचाई। किसी भी तरह से जन हानि नहीं हुई, लेकिन आग के लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। थाना रिसिया के रिसिया मोड़ पुलिस चौकी के निकट बहराइच नानपारा हाईवे पर बभनी गांव के निकट गुरुवार की रात्रि हादसा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई,और यातायात भी प्रभावित हो गया। फायर ब्रिगेड के आने तक वाहन पूरी तरह जल गया था।

फिर भी जन हानि नहीं हुई और मौके पर वाहन संबंधी कोई नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया है एक ट्रक यूपी 40ए टी 2402में अचानक आग लग गई थी,स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू किया,जनहानि नहीं हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबहराइच: डीसीएम बना आग का गोला, कूदकर बचाई जान