कोयला से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगी
हिन्दुस्तान, घाटशिला
चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को जमशेदपुर से खड़गपुर की ओर जा रही कोयला से लदी मालगाड़ी के डब्बे में आग लग गई। रेल कर्मियों ने डब्बे पर तुरंत पानी डालना शुरू किया, जिससे आग नहीं फैली। अग्निशामक दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यह दूसरी बार है जब ऐसे मामले सामने आए हैं।

चाकुलिया। खड़गपुर रेल मंडल अन्तर्गत चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह जमशेदपुर की ओर से खड़गपुर की ओर जा रही कोयला से लदी मालगाड़ी के डब्बे में आग लग गई। मालगाड़ी के डब्बे से आग का धुआं देख रेल कर्मियों में अफरातफरी मच गयी। मालगाड़ी को पांच नंबर प्लेटफार्म पर रोक दिया गया। स्टेशन के कर्मचारी जिस डब्बे में आग लगी थी, पर पानी डालना शुरू किया। इसके कारण आग फैली नहीं। इसकी सूचना बहरागोड़ा में अग्निशमन केंद्र को दी गई। इसके बाद दमकल भी आ पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। विदित हो कि लगभग दो माह पहले भी कोयला से लदी मालगाड़ी के एक डब्बे में आग लग गई थी।
भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।


