तीन दिन बाद भी लाल खून के काला कारोबार मामले में एफआईआर नहीं

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

तीन दिन बाद भी सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की अवैध खरीद-बिक्री मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस के बीच दावों के कारण मामला उलझा हुआ है। पीड़ितों में आक्रोश है और लोगों का कहना है कि यदि यह मामला आम व्यक्ति से जुड़ा होता, तो पुलिस कार्रवाई हो चुकी होती।

तीन दिन बाद भी लाल खून के काला कारोबार मामले में एफआईआर नहीं

तीन दिन बाद भी लाल खून के काला कारोबार मामले में एफआईआर नहीं लीपापोती की चर्चा तेज, पी़ड़ितों में आक्रोश बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कथित रूप से खून की अवैध खरीद-बिक्री के मामले का खुलासा हुए तीन दिन बीत चुके हैं। लेकिन, अब तक आरोपित महिला सुरक्षा गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

मामले में देरी

इस देरी के बाद पूरे मामले को दबाने और लीपापोती करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के अलग-अलग दावों ने भी मामले को और उलझा दिया है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो पहला आवेदन दिया गया था, उसमें न तो पीड़ित का स्पष्ट नाम दर्ज था और न ही आरोपित का नाम और पता। ऐसे त्रुटिपूर्ण आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करना कानूनी रूप से संभव नहीं है। स्पष्ट तथ्यों और संबंधित व्यक्तियों की पहचान के बिना किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। उधर, अस्पताल प्रबंधक मो. इमरान ने बताया कि पुलिस की आपत्ति के बाद संशोधित आवेदन दोबारा भेज दिया गया है। नए आवेदन में पीड़ित, ब्लड बैंक के टेक्निशियन का नाम, आरोपित महिला सुरक्षा गार्ड का नाम और पता सहित सभी आवश्यक विवरण दिए गए हैं। अब प्राथमिकी दर्ज करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, घटना के तीन दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है। लोगों खासकर पीड़ितों का कहना है कि यदि मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा होता, तो अब तक पुलिसिया कार्रवाई पूरी हो चुकी होती। क्या था मामला : सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की अवैध खरीद-बिक्री का मामला तब सामने आया, जब आरोप लगा कि एक प्रसूता को रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर उसके परिजनों से 13 हजार रुपये वसूले गए। आरोप है कि अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने रुपये लेकर खून उपलब्ध कराया। मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद संबंधित महिला गार्ड को हटाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस में आवेदन दिया। (बिहारशरीफ से प्रणय कुमार)

सामान्य प्रश्न

अस्पताल में खून की अवैध खरीद-बिक्री का मामला कब सामने आया?
यह मामला तब सामने आया, जब आरोप लगा कि एक प्रसूता को रक्त उपलब्ध कराने के नाम पर उसके परिजनों से 13 हजार रुपये वसूले गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन दिन बाद भी लाल खून के काला कारोबार मामले में एफआईआर नहीं