वित्तीय प्रबंधन से योजनाबद्ध तरीके से करें खर्च, बनेंगे पारंगत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में वित्तीय प्रबंधन जागरूकता पर आधारित परीक्षा आयोजित की गई। प्राचार्य गोपालनंदन ने विद्यार्थियों को बचत करने और योजनाबद्ध तरीके से खर्च करने की सलाह दी। आईआईएम बोधगया और भारतीय म्यूचुअल फंड संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वित्तीय ज्ञान और सही आर्थिक निर्णय लेने में मदद करना था।

वित्तीय प्रबंधन से योजनाबद्ध तरीके से करें खर्च, बनेंगे पारंगत

वित्तीय प्रबंधन से योजनाबद्ध तरीके से करें खर्च, बनेंगे पारंगत विद्यार्थी जीवन से ही बचत करने की डालें आदत इंजीनियरिंग कॉलेज : छात्रों के बीच वित्तीय प्रबंधन आधारित ली गयी परीक्षा चंडी, एक संवाददाता। नालंदा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग से विद्यार्थियों के बीच वित्तीय प्रबंधन जागरूकता आधारित परीक्षा ली गयी। प्राचार्य गोपालनंदन ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही कुछ कुछ पैसे की बचत करने की आदत डालनी चाहिए। वित्तीय प्रबंधन से योजनाबद्ध तरीके से खर्च करें। तभी आप वित्तीय ज्ञान में पारंगत बनेंगे। आईआईएम बोधगया व भारतीय म्यूचुअल फंड संघ द्वारा परीक्षा व जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।

सफल विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वित्तीय प्रबंधन और सही आर्थिक निर्णय लेने के प्रति जागरूक करना था। आज के दौर में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता भी बेहद जरूरी है। इससे छात्र अपने आय, बचत और निवेश के फैसले समझदारी से ले सकते हैं। आईआईएम बोधगया के वित्तीय साक्षरता राजदूत रॉबर्ट मर्चेंट ने व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन, नियमित बचत, म्यूचुअल फंड और सेबी के सुरक्षा नियमों पर विस्तार से बताया। प्रोफेसर अविनाश कुमार, डॉ राजेश रंजन सिन्हा व अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवित्तीय प्रबंधन से योजनाबद्ध तरीके से करें खर्च, बनेंगे पारंगत