छोटे शहरों तक निवेश संस्कृति पहुंचाने पर मंथन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में ठुकराल कैपिटल मार्केट द्वारा वित्तीय साक्षरता और निवेश संस्कृति पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक फंड हाउस और विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य यूपी के छोटे शहरों में म्यूचुअल फंड निवेश को बढ़ावा देना था। पूर्व एडिशनल कमिश्नर रामाश्रय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

छोटे शहरों तक निवेश संस्कृति पहुंचाने पर मंथन

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ठुकराल कैपिटल मार्केट (टीसीएम) फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को छावनी स्थित होटल रेडिसन में वित्तीय साक्षरता और निवेश संस्कृति के संबंध में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक फंड हाउस, वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूपी के छोटे शहरों तक म्यूचुअल फंड निवेश की पहुंच को आमलोगों तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एडिशनल कमिश्नर रामाश्रय ने किया। वरिष्ठ सीए अशोक कुमार ठुकराल ने कहा कि करीब चार दशक में म्यूचुअल फंड, एसआईपी को लेकर लोगों की जागरुकता बढ़ी है।वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले, यूपी के रिटेल बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया।

इनमें बेस्ट क्लस्टर हेड ऑफ वाराणसी एएमसी का पुरस्कार अभिनव राय (बंधन म्यूचुअल फंड), चंदन सिंह (एचडीएफसी म्यूचुअल फंड) एवं हिमांशु शीर्ष (फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड) को दिया गया। इस दौरान टीसीएम के एमडी अंकुश ठुकराल, चेयरमैन रश्मि ठुकराल आदि मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछोटे शहरों तक निवेश संस्कृति पहुंचाने पर मंथन