लेखाकार समेत दो कर्मचारी किये गए निलंबित
पीलीभीत में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने लेखाकार जावेद और लिपिक श्याम बाबू को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच वरिष्ठ कोषाधिकारी सुरेश यादव देखेंगे। यह मामला इलहाम शम्सी के प्रकरण से जुड़ता है, जिसमें करोड़ों रुपये की गड़बड़ी हुई थी।

पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने एक लेखाकार समेत दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
जांच का जिम्मा
इस मामले की जांच वरिष्ठ कोषाधिकारी को सौंपी गई है। पूरे मामले को पिछले दिनों इलहाम शम्सी के प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। जनता टेक्निकल इन्टर कालेज बीसलपुर के कर्मचारी इलहाम उर रहमान शम्सी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की थी। इसमें कथित तौर पर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। पूर्व में डीआईओएस रहे राजीव कुमार की तरफ से एफआईआर तक दर्ज की गई थी। प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया भी चल रही है।
कार्यवाई की जानकारी
वहीं इस मामले में चपरासी इलहाम की बीसलपुर के उसके मूल कॉलेज से सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं। प्रकरण में अब वित्तीय मामले से जुडे अनियमितता के मामले में एक और कार्रवाई की गई है। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात रहे लिपिक श्याम बाबू और लेखाकार जावेद को निलंबित कर दिया है। श्याम बाबू वर्तमान समय मे ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में तैनात है, तो लेखाकार गैर जनपद बदायूं में में तैनाती बताई गई है। निदेशक आंतरिक लेखा/लेखा परीक्षक ने आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में वरिष्ठ कोषाधिकारी सुरेश यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है। इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मचारी निलंबित किए गए हैं, जिनकी जांच मिली है। यह जांच जल्दी ही शुरू कर दी जाएगी।

