प्रयागराज की आडिट टीम ने पकड़ा 35 लाख का लोन निकालने का मामला

हिन्दुस्तान, बांदा
share

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल के बांदा स्वास्थ्य विभाग में सामान्य भविष्य निधि खातों जीपीएफ प्रयागराज की आडिट टीम ने पकड़ा 35 लाख का लोन निकालने का मामला

प्रयागराज की आडिट टीम ने पकड़ा 35 लाख का लोन निकालने का मामला

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल के बांदा स्वास्थ्य विभाग में सामान्य भविष्य निधि खातों जीपीएफ में वित्तीय अनियमितता और लोन स्वीकृति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रयागराज की लेखा विभाग की आडिट टीम की जांच में तिंदवारी में तैनात आप्टोमेट्रिस्टके करीब 35 लाख रुपये लोन लेना पकड़ा है। वहीं जीपीएफ खाते में धनराशि कम रही है। आडिट टीम जीपीएफ व लोन के दस्तावेज अपने साथ ले गई है। जिससे विभाग में बड़े पैमाने पर जीपीएफ घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

आडिट टीम की जांच

बुधवार को प्रयागराज से आई दो सदस्यीय लेखा विभाग की आडिट टीम ने कर्मचारियों के लिए गए लोन व जीपीएफ खातों की जांच की है। जिसमें तिंदवारी पीएचसी में तैनात आप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार के खाते में गड़बड़ी पायी गई है। चित्रकूट धाम मंडल के अपर निदेशक स्वस्थ्य डा. अभय सिंह ने बताया कि आडिट करने के बाद टीम खातों का मिलान करेगी। वैसे तिंदवारी के आप्टोमेट्रिस्ट की ओर से जीपीएफ की धनराशि ज्यादा दिखाकर करीब 35 लाख तक का लोन लिया है। जबकि उसने अपने जीपीएफ खाते से पूर्व में निकाली गई धनराशि को कटना नहीं दिखाया है। इसी मामले को आडिट टीम ने पकड़ा है। इसी तरह का एक मामला महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के लिपिक का सामने आया था। बांदा में अन्य कितने कर्मचारियों के खातों में कमी मिली है। टीम ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। वहीं, फिलहाल उनकी ओर से आप्टोमेट्रिस्ट देवेंद्र कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्राचार किया है। सीएमओ को निर्देशित किया गया है।

सामान्य प्रश्न

✦बांदा स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला किससे जुड़ा है?−
यह मामला जीपीएफ खातों और लोन स्वीकृति से जुड़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रयागराज की आडिट टीम ने पकड़ा 35 लाख का लोन निकालने का मामला