पीएमश्री विद्यालयों में बालवाटिका के बच्चों को भी मिलेगा गणवेश
भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के पीएम श्री विद्यालयों के कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को गणवेश के लिए धनराशि मिलेगी। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों की जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। हर साल 1200 की राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी, जिससे प्री-प्राइमरी के बच्चे भी लाभान्वित होंगे।

भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के पीएम श्री विद्यालयों में स्थित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को अब गणवेश के लिए पैसा मिलेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। जिसके लिए शासन स्तर से प्रेरणा पोर्टल पर ऐसे बच्चों की जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता के खाते में हर साल 1200 की धनराशि डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। जिसमें बच्चों को दो ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग तथा स्टेशनरी खरीदनी होती है। इस योजना से अब प्री-प्राइमरी के बच्चे भी आच्छादित होंगे। हालांकि अभी पहले चरण में केवल पीएम श्री विद्यालयों में स्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की सूचना ही मांगी गयी है। जिसमें प्रेरणा पोर्टल पर सूची वाले पीएम श्री स्कूलों से बच्चों की जानकारी भरी जाएगी। जिसमें बाद 3 से 6 साल के नामांकित बच्चों के खाते में आधार कार्ड तथा खाता संख्या वेरीफाई होने के बाद 1200 सौ की धनराशि भेजी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से 10 सितम्बर तक सूचना भरे जाने का निर्देश दिया गया है。
गणवेश के लिए धनराशि
पीएम श्री वाले स्कूल के बालवाटिका वाले बच्चों की सूचना मांगी गयी है। जिससे उनके अभिभावकों के खाते में सीधे डीबीटी के जरिए गणवेश का पैसा भेजा जाएगा।
प्रक्रिया और इंतजाम
रामजियावन मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया।


