प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 6.77 करोड़ स्वीकृत
साहिबगंज में, समेकित जनजातीय विकास अभिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2024-25 के लंबित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान प्रारंभ कर दिया गया है। इसकी राशि पीएफएमएस के जरिए बैंक खातों में भेजी जाएगी। सभी पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्रवृत्ति की राशि जल्द ही मिलेगी।

साहिबगंज। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (आईटीडीए), साहिबगंज द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राप्त आवंटन से वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2024-25 के लंबित प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 1 से 8) की राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस के माध्यम से लाभुकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित बैंक एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत एवाइस के अनुरूप सभी पात्र छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।ज्ञात हो की जो छात्र-छात्राएं अब तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं किया है वो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से मिलकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।जिला
प्रशासन शिक्षा को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को समयबद्ध छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल विद्यार्थियों की शैक्षणिक निरंतरता को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

