निजी बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फाइनेंस मंत्रालय ने निजी बैंकों से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया में अपनी भागीदारी बढ़ाने को कहा है। सचिव संजय लोहिया ने बैंकों को वित्तीय समावेशन के लिए 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

निजी बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को निजी क्षेत्र के बैंकों से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और स्टैंड अप इंडिया सहित वित्तीय समावेशन योजनाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने को कहा। वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया ने सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों और निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों (पीवीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैंकों से 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले आगामी वित्तीय समावेशन परिपूर्णता अभियान में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने का आग्रह किया। लोहिया ने निजी क्षेत्र के बैंकों से समाज के वंचित वर्गों की सेवा करने और उनकी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने पर अधिक जोर देने को कहा।वित्त

मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी बैंक सरकारी वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी बढ़ाएं: वित्त मंत्रालय