मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक, आज होगा प्रकाशन

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मतदेय स्थलों की सूची के अंतिम रूप देने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन और शिकायतों पर चर्चा की गई। अंतिम सूची शनिवार को प्रकाशित की जाएगी।

मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक, आज होगा प्रकाशन

महराजगंज, नवीन विषेन। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद के मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन व परिवर्तन के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया कि सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों का संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण करने के बाद मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।

शनिवार को मतदेय स्थलों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जा रही है, ताकि सभी मतदाताओं को मतदान के लिए सुगम एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अगर अभी भी कोई आपत्ति हो तो संबंधित एआरओ को अवगत करा दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक, आज होगा प्रकाशन