1176 आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अब तक 56 अभ्यर्थियों ने नहीं कराया सत्यापन

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में आंगनबाड़ी सहायिका के 1176 पदों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अभ्यर्थिनियों को अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराने का अंतिम मौका दिया गया है। जिन 56 अभ्यर्थिनियों ने सत्यापन नहीं कराया है, उनकी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। आखिरी तारीख 11 सितंबर है।

1176 आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अब तक 56 अभ्यर्थियों ने नहीं कराया सत्यापन

हरदोई। आंगनबाड़ी सहायिका के 1176 रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया अन्तिम दौर में है। अब चयनित अभ्यर्थिनियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन का अंतिम मौका दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया इसके लिए संबंधित अभ्यर्थिनियों को दूरभाष और डाक के माध्यम से सूचना भी दी गई थी। इसके बावजूद 56 अभ्यर्थिनियों ने अब तक अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया सत्यापन नहीं कराने वाली अभ्यर्थिनियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विभाग ने संबंधित अभ्यर्थिनियों को अंतिम मौका देते हुए 11 सितंबर तक अभिलेखों का सत्यापन कराने को कहा है।

अभ्यर्थिनियों को किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने अभिलेखों का भौतिक सत्यापन कराना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक सत्यापन नहीं कराने पर संबंधित अभ्यर्थिनी का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1176 आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अब तक 56 अभ्यर्थियों ने नहीं कराया सत्यापन